ମିଶନାରୀ ବିଦ୍ୟାଳୟରେ ବିଦ୍ୟାର୍ଥୀଙ୍କୁ ନିର୍ଯ୍ୟାତନା
मिशनरी विद्यालय में ‘भारत माता की जय’ बोलने पर 8 छात्रों को सजा, 7 दिन के लिए किया निलंबित December 10, 2023 राजस्थान के बारां जिले के अंता में स्थित इमैनुएल विद्यालय ने ८ छात्रों को केवल इसलिए निलंबित कर दिया, क्योंकि उन्होंने ‘भारत माता की जय’ कहा था। स्थानीय भाजपा नेताओं ने इसे तुगलकी फरमान बताते हुए विरोध दर्ज कराया है। उनका कहना है कि छात्रों को ‘भारत माता की जय’ कहने से रोका गया और एक सप्ताह के लिए ८ छात्रों को निलंबित किया गया। इसके विरोध में परिजनों ने विद्यालय पहुँच कर विरोध प्रदर्शन किया। अंता के नव-निर्वाचित भाजपा विधायक कंवर लाल मीणा ने भी विद्यालय प्रबंधन को फोन कर के कहा है कि वो छात्रों का निलंबन वापस ले। MLA ने पूछा कि आखिर ‘भारत माता की जय’ कहने से छात्रों को क्यों रोका गया? असल में बुधवार (६ दिसंबर, २०२३) को ‘श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना’ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की निंदा करते हुए एक जुलूस निकाला गया था। साथ ही विरोध प्रदर्शन भी चल रहा था, जो विद्यालय के पास पहुँचा तो छात्रों ने भी समर्थन में नारेबाजी की। इन छात्रों में शरद सोनी, कार्तिक...